Loading...

नगर निगम मथुरा वृदावन की करतूत, सीएम योगी आदित्यनाथ को बना दिया नगर आयुक्त

Gargachary Times 23 February 2026, 17:34 998 views
Mathura
नगर निगम मथुरा वृदावन की करतूत, सीएम योगी आदित्यनाथ को बना दिया नगर आयुक्त
वैसे तो मथुरा नगर निगम लगातार अपने कारनामों की वजह से चर्चा में रहता है लेकिन इस बार चर्चा का कारण कुछ और ही है नगर निगम द्वारा होली की शुभकामनाएं हेतु होर्डिंग लगाए गए उन होर्ल्डिंग में एक ओर विनोद अग्रवाल महापौर का चित्र लगा हुआ है जिसमें नीचे लिखा है विनोद अग्रवाल माननीय महापौर वही कोई दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ का फोटो लगाकर उसके नीचे लिख दिया है जग प्रवेश आईएएस नगर आयुक्त मथुरा साथ ही निवेदक नगर निगम मथुरा वृंदावन एवं समस्त पार्षद का नगर निमम मथुरा ! निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की मूर्खता की यह पराकाष्ठा बताती है कि किस तरीके से नगर निगम में बेहूदी और मूर्खों की फौज भरी हुई है जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को नहीं पहचानते और उनको नगर आयुक्त बना देते हैं इससे पहले भी नगर निगम जब सुर्खियों में रहा था जब देश की राष्ट्रपति मथुरा पहुंची थी तब नगर निगम के द्वारा होली गेट पर एक होर्ल्डिंग लगा दिया गया था जिसमें प्रोटोकॉल की अभेलना करते हुए मुख्यमंत्री का फोटो ऊपर लगा दिया गया व राष्ट्रपति का फोटो उनके नीचे लगा दिया गया जिस पर काफी विवाद हुआ था, लेकिन उसके बावजूद भी विवादों से नगर निगम का पुराना नाता है और देखना यह होगा कि यह खबर छपने के बाद नगर निगम कुंभकरनी निंद से जाग कर पुराने होर्ल्डिंग हटाकर नए होर्डिंग लगता है और इस गलती का खामियाजा किसके ऊपर डाला जाता है क्या होर्डिंग के खर्च भी उसी से वसूला जाएगा या फिर पहले की तरह मामला रफा दफा कर दिया जाएगा !
Follow Samachar24