Loading...

“बम बम भोले” के जयकारों से गूंजा अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट का मंदिर परिसर

Gargachary Times 9 August 2025, 20:13 268 views
Agra
“बम बम भोले” के जयकारों से गूंजा अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट का मंदिर परिसर
दयालबाग स्थित अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट के मंदिर में रुद्राभिषेक महोत्सव का समापन विशाल भंडारा, अलौकिक श्रृंगार, महाआरती एवं 56 भोग का भव्य प्रसाद अर्पण के साथ हुआ। आरती के पश्चात सभी को महाप्रसादी वितरित की गई। भक्ति भाव से सराबोर भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय भजन गायकों ने भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। आकर्षक झांकी दर्शन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “बम बम भोले” के जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा।
Follow Samachar24