Loading...

दिल्ली के दिलो में छा गया आगरा का गौरव, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Gargachary Times 23 February 2026, 19:28 125 views
Agra
दिल्ली के दिलो में छा गया आगरा का गौरव, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
आगरा : कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में विश्व स्काउट्स दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि भारत के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार राजदूत दीपक बोहरा, मेजर जनरल अरुण कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय आयुक्त (एसजीओ) डॉ. राज केपी सिन्हा द्वारा लॉर्ड बेडेन पॉवेल राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 सम्मानित किया गया। प्रमुख उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने गौरव को इस सम्मान पर शुभकामनायें दी और निरंतर आगे बढ़ने के लिए सदैव सकारात्मक लोगो की संगती में रहने का मार्गदर्शन दिया। अभिनय के क्षेत्र में अभिनेत्री नीतू चंद्रा, अभिनेता अर्जुन फ़िरोज़ खान, गायन के क्षेत्र में सुदेश भोसले, कथक के क्षेत्र में पद्मश्री डॉ. नलिनी और कमलिनी, लोक संगीत भोजपुरी के क्षेत्र में डॉ.नीतू कुमारी नूतन, थिएटर के क्षेत्र में अजय मनचंदा, फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में नीतीश चंद्र, साहित्य के क्षेत्र में सबिता, चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. संजय कुमार, सोशल एक्टिविस्ट के क्षेत्र में गौरव धवन, साहित्य के क्षेत्र में किरण तिन्ना और मूर्ति के क्षेत्र में कृष्ण चंद बाजपेयी को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि गौरव को भारत में कई सम्मान प्राप्त होने के साथ-साथ विदेशी धरती दुबई, मलेशिया, वियतनाम सहित विश्व स्तरीय मंचो पर सम्मानित किया जा चुका है।
Follow Samachar24