Loading...

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के प्रयास से बल्केश्वर पार्वती घाट से महालक्ष्मी मंदिर तक होगा नवीनीकरण एवं सौंदर्य करण का कार्य स्वीकृति

Gargachary Times 9 August 2025, 20:15 188 views
Agra
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के प्रयास से बल्केश्वर पार्वती घाट से महालक्ष्मी मंदिर तक होगा नवीनीकरण एवं सौंदर्य करण का कार्य स्वीकृति
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया है कि बल्केश्वर मंदिर के निकट महालक्ष्मी मंदिर से पार्वती घाट तक यमुना पर घाट का नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य उ.प्र. के मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी निर्देश पर स्वीकृत हो गया है। इस घाट का निर्माण सी. एण्ड डी.एस. उ.प्र. जल निगम द्वारा करवाया जाएगा। विधायक खंडेलवाल ने कहा है कि इस घाट के निर्माण के लिए शासन ने साढे नौ करोड (9.5 करोड) रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे मिट्टी का बन्धा, बैंच, औक्टोजोनल छत्तरी, घाट रिनोवेशन, टायलेट चेंजिंग रूम, सीढी ,प्लेटफार्म आदि का निर्माण होगा। उन्होने ने कहा है कि उक्त कार्य जुलाई 2026 में पूर्ण हो जायेगा। कैलाश पर भी घाट स्वीकृत हो चुका है, तथा दयालबाग क्षेत्र में घाट प्रस्तावित है। विधायक खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया है।
Follow Samachar24