Loading...

श्री बाबू लाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों का बीसीए में उत्कृष्ट प्रदर्शन, दुप्पटा पहना कर किया सम्मानित

Gargachary Times 24 February 2026, 18:35 6 views
Eduction
श्री बाबू लाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों का बीसीए में उत्कृष्ट प्रदर्शन, दुप्पटा पहना कर किया सम्मानित
कस्बे के श्री बाबू लाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है बी सी ए पंचम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित होने पर किशोरी शर्मा 82%, याचना 81% और विकास ने 80% अंकों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसकी जानकारी देते हुए बीसीए विभागाध्यक्ष एवं उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह ने बताया कि बीसीए की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही है एवं प्रयोगात्मक दृष्टि से कंप्यूटर लैब के माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा, श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ के द्वारा बालकों को दुपट्टा पहना कर और तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ धीरज कौशिक, श्री बाबू लाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ कृष्ण मुरारी कुशवाह,डॉ आशीष सिंह, डॉ नवीन पाल, डॉ अरुण कुमार वर्मा, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ एस वी गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Follow Samachar24