एनएसएस विशेष शिविर में कुसुम सरोवर पर छात्र - छात्रायों पर हुई पुष्प वर्षा, खेली फूलों की होली
Gargachary Times
24 February 2026, 18:36
57 views
Mathura
गोवर्धन। श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ चल रहा है।
एनएसएस विशेष शिविर में सभी विद्यार्थी बृज के ऐतिहासिक, पौराणिक धार्मिक स्थल कुसुम सरोवर पर पहुंचे। कुसुम सरोवर पर ब्रज के परम सेवा भावी महंत रामदास शुक्ला महाराज ने एनएसएस के सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, स्टाफ सदस्यों का पुष्पवर्षा करके भव्य स्वागत किया। और एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा देश सेवा के लिये किये जा रहे सामाजिक कार्यों की भरपूर प्रशंसा करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने आपस में और परिक्रमा लगा रहे तीर्थ यात्रियों के साथ फूलों की होली खेली। महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय एडवोकेट, पीटीआई दिलीप यादव ने महंत रामदास शुक्ला महाराज का पटुका उढ़ाकर व गिरिराज जी की छवि स्मृति चिन्ह देकर उनका हार्दिक स्वागत किया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा कुसुम सरोवर के घाटों पर सफाई कार्य किया। जिसमें झाड़ू लगाकर कूड़ा-करकट, पाॅलीथिनों, सूखे पत्तों को हटाया गया।
दोपहर को द्वितीय बौद्धिक सत्र में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय एडवोकेट द्वारा स्वयंसेवकों को कुसुम सरोवर पर हिन्दू धर्म रक्षक भरतपुर महाराजा सूरजमल व उसके परम् प्रतापी वीर पुत्र राजा जवाहर सिंह के द्वारा मुगल शासकों को हराकर दिल्ली विजय के बारे में विस्तार से बताया गया। अंग्रेजी प्राध्यापिका मोनिका भारद्वाज द्वारा भजन सुनाकर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में कुसुम सरोवर राधा रसोई के हरिओम शर्मा, अंकुर जादौन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर टीकम सिंह, विष्णुकांत शर्मा, पवन कुमार, जे.पी सिंह, कुमरपाल सिंह, भानु अग्रवाल, हारून कुरैशी, प्रकाश सिंह ,याचना शर्मा, बुलबुल कौशिक, नीलम, अर्चना माथुर आदि उपस्थित रहे।