Loading...

इंजीनियरिंग कॉलेज में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, क्रिकेट में टीम पैंथर जीती , स्पर्धा 2.0 में खेल भावना का उत्सव

Gargachary Times 24 February 2026, 18:38 52 views
Dholpur
इंजीनियरिंग कॉलेज में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, क्रिकेट में टीम पैंथर जीती , स्पर्धा 2.0 में खेल भावना का उत्सव
धौलपुर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धौलपुर में आयोजित स्पोर्ट्स सप्ताह स्पर्धा 2.0 के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं का उत्साह चरम पर रहा। इस अवसर पर क्रिकेट और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण क्रिकेट मुकाबला रहा, जो पैंथर और टाइगर टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में टीम पैंथर ने जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेम सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग मुकाबले खेले गए,जिनमें विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। वॉलीबॉल में टीम A, E और टीम D ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बी.एल. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि स्पोर्ट्स वीक का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देना है। स्पर्धा 2.0 के दूसरे दिन का समापन उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ। आगामी दिनों में अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। आज के खेलो का आयोजन शिवकांत शर्मा, मिलेश चौहान, ब्रजेश कुमार, मोहित श्रीवास्तव, कुलदीप तिवारी, गिर्राज गिरि, के नेतृत्व में सफल आयोजित हुए । इस दौरान डॉ. कृष्णकांत उपाध्याय, विनय बघेला, निरंजन सिंह, विवेक चौहान , सौरव शर्मा, वंशिका यदुवंशी, मनीष कुमार,आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24