आत्मा योजना के तहत 50 किसानों का दल बस द्वारा ’पूसा कृषि विज्ञान मेला’ के लिए रवाना, उप कृषि निदेशक ने दिखाई हरी झंडी
Gargachary Times
24 February 2026, 18:39
66 views
Agra
आत्मा योजना के अंतर्गत जनपद आगरा से 50 कृषकों का दल भारतीय कृषि अनुसंधन संस्थान, पूसा नई दिल्ली में दिनांक 25 से 26 फरवरी 2026 तक मेला ग्राउन्ड में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेला, 2026 में प्रतिभाग करने हेतु अन्तर्राज्यीय भ्रमण पर बस द्वारा रवाना हुआ।
कृषकों दल को श्री मुकेश कुमार उप कृषि निदेशक एवं श्री विनोद कुमार जिला कृषि अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषकों का यह दल कृषि मेले में भ्रमण करके कृषि उत्पादन की नई तकनीक का अध्ययन करेंगे, भारतीय कृषि अनुसंधन संस्थान, पूसा द्वारा नई विकसित की गई फसलों की प्रजातियां की जानकारी प्राप्त करेंगे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का मुख्य मिशन किसानो की आय दुगनी करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है मा0 प्रधानमंत्री जी की मंशा अनुसार आत्मा योजना के अंतर्गत कृषकों को भ्रमण कराए जा रहे हैं, जिससे उनके अंदर वैज्ञानिक सोच व तकनीकी ज्ञान विकसित हो और वह वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई तकनीक का अपनी खेती में प्रयोग करके अपनी फसल लागत को कम करें, अपना उत्पादन बढ़ा सकें जिससे किसानों की आय दुगनी हो सके और वह कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें।