बरसाना में होगा विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन
Gargachary Times
24 February 2026, 18:42
71 views
Mathura
बरसाना - रंगोत्स्व 2026 का का आयोजन राधारानी की नगरी बरसाना में बड़े ही धूमधाम के साथ हो रहा है जहाँ कल लड्डूमार होली का आयोजन हुआ वहीं आज विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन होगा. नंदगाम के हुरायाये पहले पन्ना पोखर पहुंचेंगे जहाँ से सजधज कर सर पर पगड़ी बाँध लोकगायन करते हुये राधारानी मंदिर पहुंचेंगे जहाँ समाज गायन होगा और उसके बाद मंदिर से नीचे उतर कर रँगीली गलियों में लठामार होली का आयोजन होगा. लठमार होली में हुरयारे राधारानी की सखियों को चिढ़ाते हुये लोकगायन के माध्यम से उन्हें लठ बरसाने पर मजबूर करते हैँ उसके बाद गोपिकाये भगबान श्रीकृष्ण के सखा रुपी हुरियारों पर प्रेम भरी लाठिया बरसाती हैँ। इन प्रेम भरी लाठीयों को हुरियारे नाचते थिरकते हुये अपनी ढालों पर लेते हैँ और लाठीयों से अपना बचाव करते हैँ। आज होने वाली इस लठामार होली को देखने के लिये देश विदेश से लाखों श्रधांलुओं की भीड़ बरसाना पहुँचती है और प्यार भरी इस होली का आनंद लेती है। अबीर गुलाल उड़ाते हुये श्रद्धालु भी आपस में जमकर एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाते हुये होली खेलते हैँ। अबीर ग़ुलाल व रंगों से से बरसाना का आसमान व गलियां रंग बिरंगी हो जाती है। बाहर से होली देखने आये श्रद्धांलु अपने आप को धन्य मानते हैँ। बरसाने की गोपिकाये लठामार होली की महीनों से तैयारियां करती है अपने लठों को खूब तेल पिलाती है और लठामार होली खेलती हैँ।