Loading...

मैनपुरी में दबंगों का कहर, गरीब के नए मकान पर चला ट्रैक्टर-हैड्रा; जान से मारने की दी धमकी

Gargachary Times 24 February 2026, 19:46 88 views
Mainpuri
मैनपुरी में दबंगों का कहर, गरीब के नए मकान पर चला ट्रैक्टर-हैड्रा; जान से मारने की दी धमकी
थाना बरनाहल क्षेत्र के नवाटेडा गाँव से दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहाँ पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक (SP) मैनपुरी से न्याय की गुहार लगाई है। दबंगों की कथित गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने एक गरीब परिवार के आशियाने पर ट्रैक्टर और हैड्रा चलवाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है एसपी से शिकायत स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने या कार्रवाई में देरी होने पर पीड़ित ने सीधे एसपी कार्यालय पहुँचकर शिकायती पत्र सौंपा और सुरक्षा की मांग की।
Follow Samachar24