सांसद डिंपल यादव को भारत–अमेरिका संसदीय मैत्री समूह में नामित किया गया
Gargachary Times
24 February 2026, 19:46
70 views
Mainpuri
लोकसभा अध्यक्ष Om Birla द्वारा 60 से अधिक देशों के साथ लोकतांत्रिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न संसदीय मैत्री समूहों का गठन किया गया है।
सांसद, मैनपुरी, श्रीमती Dimple Yadav को भारत–अमेरिका संसदीय मैत्री समूह में नामित किया गया है। यह समूह भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका की संसदों के बीच संवाद, आपसी समझ तथा सहयोग को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच है।
भारत–अमेरिका संसदीय मैत्री समूह का उद्देश्य विधायी आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, सुशासन की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना तथा दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को और सुदृढ़ करना है।