सोंख के नगला सबला में चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, लाखों रूपये नकदी व सोने चांदी के आभूषण किये पार
Gargachary Times
25 February 2026, 18:43
100 views
Mathura
गोवर्धन -सोंख देहात के गाँव सबला में बिगत देर रात को चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुये चोरी की घटना को अंजाम दे डेला जहाँ से वो लाखों रूपये चुरा ले गये. पीड़ित मकान मालिक रामेश्वर सिंह ने बताया की बिगत रात्रि करीब चार बजे के आसपास वह खड़ा हुआ तो नीचे के मकान का ताला गायब मिला मकान का गेट खोला तो मकान में सारा सामान बिखरा मिला और अलमारियों के गेट टूटे मिले जिसकी सूचना उसने अपने पड़ोसियों व अन्य परिजनों को दी,रामेश्वर द्वारा टूटी हुई अलमारी को चेक किया तो सारा सामान गायब मिला। पीड़ित के अनुसार चोर अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रूपये की नगदी सहित लाखों के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गये। पीड़ित मकान स्वामी के अनुसार नकदी व आभूषणो की कीमत करीब बारह लाख रूपये के आसपास होगी. चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस गांव मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गयी। गांव में हुई इस चोरी से संसनी फैल गयी. ग्रामीणों के अनुसार चोर पहले भी इलाके में चोरी की घटनाओ को अंजाम दे चुके हैँ जिनका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है.