Loading...

डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता एक दिवसीय निः शुल्क वृहद रोजगार मेले के संबंध में की गई समीक्षा बैठक

Gargachary Times 25 February 2026, 19:00 125 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता एक दिवसीय निः शुल्क वृहद रोजगार मेले के संबंध में की गई समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में उनके कक्ष में जनपद में आयोजित होने वाली आगामी एक दिवसीय निशुल्क वृहद रोजगार मेले के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और अपर जिलाधिकारी विशु राजा भी उपस्थित रहे, रोजगार समिति के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में 50 से 60 प्रतिष्ठित कंपनियों के सम्मिलित होने का अनुमान है, युवाओं के लिए इस मेले के माध्यम से देश के साथ-साथ विदेशों में भी नौकरी पाने के अवसर उपलब्ध रहेंगे, इसमें कृषि, फार्मेसी, फूड सेक्टर, मार्केटिंग, एल आई सी, मारुति सुजुकी, पुखराज हेल्थ केयर, जेप्टो, ब्लिंकीट और केएफसी जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी, इस मेले में कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर जैसे विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के निर्देशित किया है कि मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक रोजगार युवक और युक्तियां इसका लाभ उठा सके, उन्होंने जोर दिया है कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शी हो और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिले, उन्होंने सभी बेरोजगार युवक और युवतियों का आह्वान किया है, कि मेले में प्रतिभाग करने से पहले रोजगार पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें, पंजीकरण के पश्चात ही अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार कंपनियों में साक्षात्कार दे सकेंगे, बैठक में जिला सेवा योजना अधिकारी खुशबु शाक्य उपस्थित रही।
Follow Samachar24