Loading...

स्पर्धा 2.0 के चौथे दिन खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन

Gargachary Times 26 February 2026, 18:52 141 views
Dholpur
स्पर्धा 2.0 के चौथे दिन खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन
धौलपुर।राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय धौलपुर में आयोजित खेल सप्ताह “स्पर्धा 2.0” के चौथे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ने संबोधित करते हुए सभी छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में खेलों में भाग लेने तथा पूर्ण अनुशासन के साथ खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। आज सर्व प्रथम 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ हुई। जिसमें उत्तम सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। प्रतियोगिताओं के समन्वयक शिवकांत शर्मा, कुलदीप तिवारी रहे, इसके पश्चात आयोजित शॉटपुट प्रतियोगिता में गौरव सिंह एवं पलक सिंघल विजेता रहे। इस प्रतियोगिता के समन्वयक मिलेश चौहान एवं गिर्राज गिरी रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें टीम A, कप्तान मनीष चौधरी के नेतृत्व में विजेता रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समन्वयक ब्रजेश कुमार त्यागी, मोहित श्रीवास्तव, रहे। वहीं शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में मोहित वर्मा ने शानदार विजय प्राप्त की। शतरंज प्रतियोगिता के समन्वयक विनय बघेला रहे। साथ ही आयोजित ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता के समन्वयक निरंजन सिंह रहे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस दौरान डॉ. कृष्णकांत उपाध्याय, माधव गर्ग, सौरव शर्मा, विजय कुमार ,विवेक कुमार एवं अतुल कुमार,वंशिका यदुवंशी, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24