Loading...

तैराकी प्रतियोगिता में अनिल, राहुल रहे अव्वल, विजेताओं को किया पुरस्कृत

Gargachary Times 10 August 2025, 18:40 219 views
Mathura
तैराकी प्रतियोगिता में अनिल, राहुल रहे अव्वल, विजेताओं को किया पुरस्कृत
रक्षाबंधन के पावन पर राधाकुण्ड में झूलनतला स्थित राधारानी कुंड पर प्रतिवर्ष की भांति तैराकी प्रतियोगता का आयोजन किया गया। जिसमें अनिल और राहुल अव्वल रहे. विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. रविवार को राधाकुण्ड के प्रमुख समाजसेवी दिनेश कुमार मिश्रा और सुंदर मिश्रा के नेतत्व में राधारानी कुंड पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जल खेलनी महोत्सव के दौरान तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 18 से 40 वर्ष के दर्जनों युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। तैराकी प्रतियोगिता दो टीम बनाकर कराई गई. जिसमें 18 से 25 वर्ष की प्रतियोगिता में अनिल प्रथम, राहुल जाटव द्वितीय आरुष तृतीय रहा. वहीं 25 से 40 वर्ष की प्रतियोगिता में राहुल प्रथम, चेतन शर्मा द्वितीय, भानु प्रजापति तृतीय रहा. मुख्य अतिथि के रूप में राधाकुण्ड कार्यक्रम में पहुंचे चेयरमैन रामफल मुंशी, मनीष लंबरदार व विशिष्ट अथिति डॉ. विष्णु रावत, मंडल अध्यक्ष प्रकाश गौड़, आयोजक दिनेश कुमार मिश्रा (गुड्डू भईया) और सुंदर मिश्रा आदि ने विजेताओं को माइक्रोवेव ओवन, मल्टीमीडिया स्पीकर, मिक्स ब्लेंडर, बारबेक्यू ग्रिल, बीएल डीसी फैन व नगदी आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर भोला दुबे, चंद्र विनोद कौशिक,पवन मिश्रा, प्रभात मिश्रा, ब्रज विहारी मिश्रा, गिरीश मिश्रा, जगदीश कटारा, बालकिशन मास्टर व राधाकुण्ड चौकी पुलिस मुस्तैद रहे।
Follow Samachar24