राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राजा मलिक ने सेवानिवृत मजिस्ट्रेट अम्बरीष कुमार त्यागी को संगठन में मुख्य सचिव बना कर दी बड़ी जिम्मेदारी
Gargachary Times
26 February 2026, 20:58
340 views
Bulandshahr
जनपद बुलंदशहर के स्याना राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन परिवार का निरंतर बढ़ रहा कारवां संगठन की ईमानदार विचारधारा एवं ईमानदार नीतियों के कारण समान विचारधारा वाले लोगों का संगठन पर बढ़ रहा विश्वास इसी संबंध में आज कार्यालय पर राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजा मलिक जी के द्वारा एवं संरक्षक डॉ कपिल शर्मा जी के संज्ञान उपरांत सेवानिवृत्ति पूर्व मजिस्ट्रेट अम्बरीष कुमार त्यागी जी को संगठन का पटका पहनाकर विधिवत तरीके से संगठन की प्राथमिक सदस्यता दिलाकर राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन परिवार में शामिल किया और साथ ही पूर्व मजिस्ट्रेट अम्बरीष त्यागी जी की संगठन के प्रति सच्ची लगन व कुशल व्यवहार को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजा मलिक जी ने राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन में मुख्य सचिव के पद पर बड़ी जिम्मेदारी देकर नियुक्ति पत्र सौंपा ।
मौजूद रहे राष्ट्रीय महासचिव रेवती प्रसाद गौतम, संगठन मंत्री सीताराम चौहान ,सचिव प्रमोद त्यागी ,राष्ट्रीय प्रवक्ता विकार अहमद खान, स्याना ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद चौहान, आदि