Loading...

संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, राया में किसान दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन

Gargachary Times 26 February 2026, 20:59 157 views
Mathura
संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, राया में किसान दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन
जनपद मथुरा के ब्लॉक राया स्थित संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, राया में किसान दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. योगेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र (दुवासु) मथुरा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला कृषि अधिकारी श्री आवेश कुमार जी, राय फार्म से उप कृषि निदेशक डॉ. प्रेमवीर सिंह जी, राय फार्म FS श्री पुष्पेंद्र जी, इफको उप क्षेत्र प्रबंधक श्री सतबीर सिंह जी, बिक्री अधिकारी इफको बाजार राया श्री ललितेश कुमार जी, इफको एमसी SMO श्री आयुष दीक्षित जी, SFA हॉटस्पॉट श्री दुर्गापाल सिंह जी एवं MDE कुलदीप चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक श्री रीत राम जी द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ इफको उप क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा सभी अतिथियों एवं किसानों के स्वागत एवं अभिनंदन से किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने खेती की नवीन तकनीकों को अपनाने पर बल देते हुए इफको के नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के लाभों की विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों को दानेदार उर्वरकों के स्थान पर नैनो उर्वरकों को वैकल्पिक रूप से अपनाने की सलाह दी। मुख्य अतिथि डॉ. योगेश कुमार शर्मा जी ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए उनकी खेती से संबंधित समस्याओं का समाधान किया और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के संतुलित उपयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही किसानों से इन उत्पादों को अपनी खेती प्रणाली में अपनाने का आग्रह किया। इफको एमसी से SMO श्री आयुष दीक्षित जी द्वारा इफको एम की दवाओं, उनके उपयोग की विधि, लाभ एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अंत में जिला कृषि अधिकारी श्री आवेश कुमार जी ने अपने संबोधन में नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने एवं दानेदार उर्वरकों के सीमित उपयोग की सलाह दी तथा किसानों से आगामी फसलों में इनके प्रयोग की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों द्वारा अपनी गेहूं एवं आलू की फसल में इफको नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग के अनुभव साझा किए गए। किसानों ने बताया कि दानेदार उर्वरकों की तुलना में नैनो उर्वरकों के उपयोग से उनकी फसल अधिक हरी-भरी एवं स्वस्थ दिखाई दे रही है तथा उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं किसानों द्वारा नैनो डीएपी तरल आधारित प्रक्षेत्र प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। प्रगतिशील कृषक श्री रीत राम जी ने बताया कि प्रदर्शन प्लॉट की गेहूं फसल दानेदार डीएपी एवं यूरिया वाले प्लॉट की तुलना में अधिक सशक्त एवं बेहतर स्थिति में है। उन्होंने सभी किसानों को नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग का संदेश दिया।
Follow Samachar24