मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि हमारा संगठन अहिंसा का पुजारी है
Gargachary Times
26 February 2026, 20:59
93 views
Bulandshahr
जनपद बुलंदशहर में आज ब्लॉक ऊंचा गांव क्षेत्र के गांव नरसेना मैं मासिक पंचायत की गई जिसके सभापति बाबा फूल सिंह सैनी रहे तथा संचालन ठाकुर प्रदीप गौड ने किया पंचायत में पहुंचे युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने ब्लॉक ऊंचा गांव एडियो पंचायत राजेश राघव द्वारा हो रहे अत्याचार ,किसानों का शोषण, एवं तथाकथित माफिया तथा स्वयंभू फर्जी ब्लॉक प्रमुख आदि के आतंक पर चर्चा की गई तथा स्याना से ऊंचा गांव रोड पर नहर से निकली गई मिट्टी जिससे कई राहगीरों के एक्सीडेंट भी हो गई चर्चा की गई
मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि हमारा संगठन अहिंसा का पुजारी है समय रहते एडीओ पंचायत राजेश राघव को बर्खास्त करते हुए इसकी संपत्ति की जांच कर कर जेल भेजा जाए तथा इसके द्वारा जो फर्जी मुकदमा किसानों पर लिखवाया है अभिलंब वापस किया जाए अन्यथा की स्थिति में आने वाली 9 मार्च को किसान स्याना तहसील में सामूहिक आत्मदाह करेंगे प्रशासन किसानों पर हो रहे उत्पीड़न को हल्के में ले रहा है किसानों की करो या मरो की स्थिति है सभी किसान आने वाले आंदोलन की तारीख से पहले क्षेत्र में जाकर अपनी तैयारी करेंगे
किसानों की समस्याओं को सुनने पहुंचे नायब तहसीलदार स्याना मुन्ने खान, तथा SO नर्सेना ने किसानों बातों को सुनकर बहुत जल्द किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने को कहा तथा जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन दोनों अधिकारियों को सोपा गया
मासिक पंचायत में उपस्थित किसान:-जिला उपाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह राणा, संजू राणा, नरेश शर्मा, धर्मवीर नर्सेना, पुष्कर चौहान, सावेज खान, आदि सैकड़ो किसान मौजूद है