राज्य आयुक्त द्वारा दिव्यांग जनों की समस्याओं के निराकरण हेतु मोबाइल कोर्ट का आयोजन
Gargachary Times
26 February 2026, 21:02
110 views
Firozabad
सहायक आयुक्त दिव्यांगजन व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि विकास भवन सभागार डबरई में राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उततर प्रदेश द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया । इस मोबाइल कोर्ट में अपनी समस्याओं के साथ आए दिव्यांगजनों की समस्याओं पर राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश द्वारा सुनबाई करते हुए मौके पर ही निराकरण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगता प्रमाणन (मेडिकल बोर्ड), यूडीआईडी, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड-8, दिव्यांग पेंशन, रेल कन्सेशन प्रमाण-पत्र आदि के स्टॉल लगाए गए। शिविर में उपस्थिति दिव्यांगजनों की कुल 45 शिकायतोंएवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु संबंधित भिभागों को निर्देशित किया गया।
मोबाइल कोर्ट में समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग, नगर निकाय, विधुत विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे साथ ही संबंधित बैंकों के अधिकारी एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक भी उपस्थिति रहे।
दिव्यांगता प्रमाणन हेतु चिकित्सकीय बोर्ड की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी तथा आवश्यकतानुसार एम्बुलेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी। मोबाइल कोर्ट के माध्यम से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की मूल भावना के अनुरूप विशेषकर ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।