भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओ ने शिकोहाबाद मे तिरंगा यात्रा निकाली
Gargachary Times
10 August 2025, 18:48
372 views
Firozabad
15 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में आज भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने शिकोहाबाद कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा योगेश यादव मुख्य सचिव भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में आयोजित की गई।
कार्यकर्ताओं ने "वंदे मातरम्", "भारत माता की जय" और "भारत वीरों की जय" के नारे लगाए। सभी ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर कस्बे का भ्रमण कर स्वामी नगर स्थित डीसेंट पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया इस दौरान उन्होंने नागरिकों से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।
15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। 1947 को इसी दिन देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था और एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। उसके बाद से ही हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने लगा। देश को आजादी मिले 78 साल पूरे हो चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल तिरंगा लहराया जाता है और देश की आजादी का जश्न मनाया जाता है। इस दिन तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया जाता है और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों, सेनानियों को उनकी शहादत के लिए नमन किया जाता है। हर साल प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं।
मुख्य सचिव योगेश यादव ने कहा कि देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को याद करते हुए आजादी का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र प्रेम का प्रदर्शन करने और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए निकाली गई है।
और प्रशासन का भी धन्यवाद करता हूं क्योंकि इतनी विशाल भव्य तिरंगा यात्रा प्रशासन की मदद से ही सफल हो पाई ।
इस यात्रा में सीपी सिंह यादव, ओमवीर सिंह यादव, बी के सिंह, शिवम यादव, राम यादव,जलवा यादव,अक्षय कुमार, राहुल यादव, वीरप्रताप, सुनील प्रधान, अनिल यादव,विवेक, अमन, बंटी ठाकुर , गौतम कुमार, पंकज हजारों कार्यकर्ता व देशप्रेमी शामिल हुए। सभी ने लोगों से अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की