Loading...

गोवर्धन पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Gargachary Times 27 February 2026, 18:36 123 views
Mathura
गोवर्धन पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोवर्धन - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार के निर्देशन में चल रहे अवैध मादक पदार्थो की सप्लाई करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत गोवर्धन थाना प्रभारी भगवत सिँह गुर्जर ने एक गांजा तस्कर को भवनपुरा अडीग पुल के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्त धारा सिँह पुत्र विजय सिँह उम्र पचास वर्ष निवासी भांतु महोल्ला से अवैध छः सौ चार ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गये अभियुक्त धारा सिँह को एनडीपीएस व आबकारी एक्ट के अंतर्गत जेल भेजा है।
Follow Samachar24