कॉमेडी नाटक -हाय हैंडसम की शानदार प्रस्तुति सम्पन्न
Gargachary Times
27 February 2026, 18:37
86 views
Mathura
वृंदावन: भारत विकास परिषद वृंदावन शाखा एवं सांस्कृतिक संस्था-बाँसुरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नाट्य समारोह में भारतीय जन नाट्य संघ,इप्टा द्वारा हास्य नाटक हाय हैंडसम जयवर्धन द्वारा लिखित एवं वरिष्ठ रंगकर्मी देवेंद्र पाल द्वारा निर्देशित नाटक का सफलतापूर्वक मंचन वृंदावन स्थित बालाजी देवस्थान, के हाल में धूमधाम से किया गया ।
इस कार्यक्रम में आशीर्वचन के रूप में डॉ अनुराग कृष्ण पाठक आध्यात्मिक गुरु ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह नाटक हास्य के साथ-साथ वर्तमान सामाजिक व्यवस्था पर व्यंग के रूप में भी था,उन्होंने कहा कि ब्रज में कृष्ण कन्हैया विश्व के सबसे बड़े कलाकार रहे,यह भूमि तो कलाकारों की भूमि रही है उन्होंने नाटक के निर्देशक एवं कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किया ।
विशिष्ट अतिथि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना ने बृज की कला,रासलीला,एवं बृज के नागरिकों की देव तुल्य कृष्ण एवं राधा जी से की तथा नाटक के कलाकारों को साधुवाद दिया ।
कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व उपनेता सदन मथुरा वृन्दाबन नगर निगम राधा कृष्ण पाठक ने कहा नाटक करना बहुत कठोर परिश्रम है। 2 या 3 महीने में नियमित रिहर्सल के पश्चात नाटक तैयार हो पाता है,उन्होंने कहा कि ब्रज मै नाटक होते रहने चाहिए।
सांस्कृतिक संस्था बांसुरी के संस्थापक निदेशक विनय गोस्वामी ने नाटक के सभी पात्रों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बधाई दी और भविष्य में नाटकों के प्रदर्शन हेतु बल पूर्वक संस्तुति की ।
नाटक के पात्रों में कर्नल कपूर-कमल पचौरी,मंदा बहु-ऋषिता कुमारी,स्वामी- अनिरुद्ध आर्यन, सीता देवी (मां)- प्राची डे,कमाल नौकर-सचिन मैसी, दारूवाला(पूर्व सैनिक)-नीरज कुमार ने निभाई।
मंच व्यवस्था साजन चतुर्वेदी, वैभव सिंह और ऋषिता म्यूजिक -तरुण धनगर, प्रकाश व्यवस्था -आकाश शर्मा रूप सज्जा-अनिल स्वामी ने किया।
इस नाटक में प्रमुख रूप से पार्षद प्रतिनिधि सतीश बघेल,जय प्रकाश सारस्वत,देव सारस्वत,डॉ जमुना शर्मा,योगेश शर्मा, मुकेश पंडित,विश्वनाथ गुप्ता,सुदर्शन दुआ,अखिलेश शर्मा,रूपेश धनगर,महेंद्र सिंह,दीपक अग्रवाल,श्रीमती सीता अग्रवाल,डॉ वर्तिका किशोर,किशोरी अग्रवाल,रजनी अग्रवाल,अम्बिका गोयल,राधा गोस्वामी,श्रीमती स्वदेश सारस्वत,पिहू दास,रितु सिंह,विकाश शर्मा, मानसी राजपूत, एस पी सिंह, बृजेश गुप्ता,विनोद गौड़,प्राची गौड़,ऋषभ शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, दिनेश गूजर,अजय शर्मा के अलावा वाइट फ्रेम थिएटर एवं इप्टा मथुरा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज राठौर ने एवं
आगंतुक अतिथियों का आभार विनय गोस्वामी ने किया ।