सट्टे की खाई बाडी करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
11 August 2025, 15:44
93 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जुआ/ सट्टा अभियान के अऩुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना वसई मौहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 02 अभियुक्तगण 1.अन्शू पुत्र रामवीर निवासी नई आबादी सोफीपुर थाना बसई मौहम्मदपुर फिरोजाबाद को सट्टे की खाई बाडी करते हुए एक डायरी, 430 रूपये व पेन सहित वर्मा जी की मूर्ति के पास से व 2.अभियुक्त राहुल पुत्र केसरीलाल निवासी वन विभाग आफिस के सामने छारबाग थाना बसई मौहम्मदपुर फिरोजाबाद को सट्टे की खाई बाडी करते हुए एक डायरी, एक अदद पेन व 460/- रूपये सहित फायरिंग रेंज नगला वीना के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना वसई मौहम्मदपुर पर मु0अ0सं0 135/25 धारा 13 जी अधिनियम( सट्टा) बनाम अन्शू उपरोक्त व मु0अ0सं0 136/25 धारा 13 जी एक्ट (सट्टा) अधिनियम बनाम राहुल उपरोक्त पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगणों को मामनीय न्यायालय के समक्ष पेश पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।