Loading...

क्षेत्राधिकारी शिकारपुर द्वारा थाना सलेमपुर परिसर में की गयी शान्ति समिति की बैठक

Gargachary Times 27 February 2026, 19:07 148 views
Bulandshahr
क्षेत्राधिकारी शिकारपुर द्वारा थाना सलेमपुर परिसर में की गयी शान्ति समिति की बैठक
जनपद बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी शिकारपुर शंशाक श्रीवास्तव द्वारा थाना सलेमपुर परिसर मे आगमी त्यौहारो होली, रमजान आदि के दृष्टिगत आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाये रखने हेतु सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गयी जिसमे सभी वर्गो के लोगों द्वारा भाग लिया गया। बैठक मे उपस्थित अधिकारीगण द्वारा सभी लोगो से मिलजुल कर रहने तथा त्यौहारो को शान्तिपूर्ण रुप से मनाने एवं आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाये रखने की अपील की गयी जिस पर गोष्ठी मे मौजूद सभी वर्गो के संभ्रान्त लोगो द्वारा मिल जुलकर रहने व शान्ति बनाये रखने का आश्वासन दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व बाहरी व्यक्ति आन्तरिक मामलो मे दखल देकर आपसी सौहार्द व भाई चारा बिगाडने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध कानून कार्यवाही की जायेगी । इस अवसर पर थाना प्रभारी सलेमपुर नितिन जावला मौजूद रहे ।
Follow Samachar24