UPSTF की बड़ी कार्रवाई मोस्ट वांटेड शूटर मुठभेड़ में ढेर
Gargachary Times
28 February 2026, 18:06
113 views
Agra
मोस्ट वांटेड शूटर कल्लू कंसाना पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के दौरान जवाबी फायरिंग में उसे कई गोलियां लगीं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आरोपी गाजियाबाद के सिरौली गांव का रहने वाला था और हत्या व फायरिंग जैसे संगीन मामलों में वांछित चल रहा था। लंबे समय से फरार इस बदमाश की तलाश में टीमें जुटी थीं।
मुठभेड़ के बाद मौके से हथियार बरामद किए गए हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।