3 किग्रा अवैध गांजा कीमत करीब 50 हजार रुपये सहित 1 अभियुक्त गिरफ्तार
Gargachary Times
28 February 2026, 18:09
7 views
Bulandshahr
जनपद बुलन्दशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 28.02.2026 को थाना ककोड़ पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को ग्राम दस्तूरा के पास से 3 किलो अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना ककोड़ पर मुअसं-68/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।