Loading...

जुल्हेंदी गांव में गोवर्धन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों की साढे तीन करोड रुपए की संपत्ति की कुर्क

Gargachary Times 28 February 2026, 18:10 89 views
Mathura
जुल्हेंदी गांव में गोवर्धन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों की साढे तीन करोड रुपए की संपत्ति की कुर्क
गोवर्धन।।शनिवार को थाना गोवर्धन पुलिस ने क्षेत्र के गांव जुल्हेंदी में बड़ी कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों की लगभग साढे तीन करोड रुपए की संपत्ति कुर्क की है। गांव के रमाकांत दीक्षित रामवीर दीक्षित देवेंद्र दीक्षित व कमल पर आरोप था कि उन्होंने उन्होंने अवैध तरीके से अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होकर यह संपत्ति अर्जित की है इसके बाद मामले की जांच पड़ताल करने के बाद मजिस्ट्रेट द्वारा जिलाधिकारी को आख्या सोप दी गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने सभी अभियुक्तों की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए। आदेश का पालन करते हुए क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, सदर बाजार मेजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर द्वारा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर कुर्की की कार्यवाही अमल में लाई गई। जिसमें अभियुक्त रमाकांत की 0.214 हेक्टेयर भूमि ,एक कार मारुति सुजुकी, दो खातों में संपत्ति कुल मूल्य एक करोड़ 576000, अभियुक्त रामवीर की दो क्रय की गई 0.4289 हेक्टेयर और 0.5286 हेक्टर भूमि दो जेसीबी एक कर मारुति सुजुकी 5 खातों की संपत्ति कुल मूल्य 2 करोड़ 40 लाख 7000 कमलचंद के खाते से 81 हजार 57 रुपए और देवेंद्र के खाते से 18133 चारों की कुल संपत्ति लगभग 3: 50 करोड रुपए पुलिस के द्वारा कुर्क किए गए हैं। हालांकि जिला अधिकारी के आदेश में अभियुक्तों को 3 महीने का अवसर दिया गया है कि उपरोक्त संपत्ति का स्पष्ट ब्यौरा जिला अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
Follow Samachar24