स्याना न्याय आपके द्वारा योजना के अंतर्गत ग्राम भमरौली में सचल न्यायालय का किया गया आयोजन
Gargachary Times
28 February 2026, 18:10
4 views
Bulandshahr
जनपद बुलंदशहर के स्याना में माननीय उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप एवं जिला एवं सत्र न्यायालय बुलंदशहर के तत्वावधान में ग्राम न्यायालय स्याना द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को ग्राम भमरौली में "न्याय आपके द्वारा" योजना के अंतर्गत एक दिवसीय सचल न्यायालय (Mobile Court) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय जनपद न्यायाधीश संजय कुमार-I के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायालय स्याना के न्यायिक अधिकारी श्री संजय कुमार (VIII) द्वारा की गई। "सचल न्यायालय में कुल 8 फौजदारी वादों का जुर्म इकबाल के आधार पर मौके पर ही निस्तारण किया गया"। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में त्वरित एवं सुलभ न्यायालय प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ है। इस अवसर पर ग्राम न्यायालय के न्यायिक अधिकारी श्री संजय कुमार (VIII) नायब तहसीलदार मुन्ने खां बार एसोसिएशन स्याना के अधिवक्ता अजीत कुमार सिरोही एवं ग्राम न्यायालय स्याना के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।