Loading...

अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस लाइन परिसर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Gargachary Times 28 February 2026, 18:11 65 views
Bulandshahr
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस लाइन परिसर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
जनपद बुलन्दशहर से 2 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए, जनपद में तैनात रहे इन पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद द्वारा अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ घड़ी, शॉल, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की तथा पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Follow Samachar24