Loading...

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मथुरा के बाद स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाहरी किया निरीक्षण

Gargachary Times 28 February 2026, 18:14 79 views
Mathura
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मथुरा के बाद स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाहरी किया निरीक्षण
मथुरा: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ई0वी0एम0-वी0वी0पैट वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में स्थित गार्ड रूम का निरीक्षण किया तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि गार्ड रूम की मरम्मत की जाए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम - वीवीपैट वेयरहाउस परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी नियमित रूप से अवश्य चेक करते रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, लोक निर्माण विभाग प्रथम के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24