फरह में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Gargachary Times
28 February 2026, 18:15
86 views
Mathura
फरह। फरह क्षेत्र में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च मुख्य बाजार, कस्बे के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों से होकर गुजरा।
मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास जगाना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था। पुलिस ने बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाएं। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
होली पर उपद्रव किया तो होगी कठोर कार्यवाही।
सीओ अनिल कपरवान के नेतृत्व में कस्बे में की फ्लैग मार्च मिश्रित इलाकों में रखी जायेगी पैनी नजर, होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण
मुख्य बाजारों से लेकर तंग गलियों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तक पुलिस बल ने पैदल गश्त की। होलिका दहन स्थलों का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। पुलिस की सख्ती देख क्षेत्र के लोगों में हलचल तेज हो गई।
सीओ ने दो टूक कहा—होली के नाम पर हुड़दंग, जबरन रंग डालना, शराब पीकर उत्पात मचाना या शांति भंग करने की कोशिश की तो सीधे जेल भेजा जाएगा। किसी भी सूरत में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि होली प्रेम सद्भाव और भाईचारे का पर्व है। इसे मर्यादा और शालीनता के साथ मनाएं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और भरोसा जताया कि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे।