Loading...

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत होली के पावन अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों निःशुल्क गैस रिफिल सिलेंडर सब्सिडी

Gargachary Times 28 February 2026, 18:55 67 views
Mainpuri
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत होली के पावन अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों  निःशुल्क गैस रिफिल सिलेंडर सब्सिडी
मैनपुरी: पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने उपस्थित लाभार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार होली के रंग जीवन में उत्साह और खुशियां भरते हैं, उसी प्रकार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति के रंग सदैव बने रहें। उन्होने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वाेच्च पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार में जन्म लेने और कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत करने के कारण प्रधानमंत्री गरीबों की समस्याओं और उनकी पीड़ा को भली-भांति समझते हैं, यही कारण है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के माध्यम से देश के करोड़ों गरीबों को पहली बार बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा, पहले गरीबों के लिए बैंक खाता खुलवाना कठिन था क्योंकि गारंटर और न्यूनतम धनराशि जैसी शर्तें बड़ी बाधा बनती थीं, सरकार ने इन बाधाओं को समाप्त करते हुए बिना किसी गारंटी और बिना धनराशि जमा कराए खाते खुलवाए जिससे गरीब सीधे आर्थिक प्रणाली से जुड़ सके, अब सरकारी योजनाओं की सहायता राशि, पेंशन, छात्रवृत्ति एवं सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई और पारदर्शिता बढ़ी। उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाता था और भ्रष्टाचार के कारण बड़ी राशि बीच में ही समाप्त हो जाती थी, आज प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के माध्यम से सरकार द्वारा भेजी गई पूरी राशि सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रही है, जिससे लोगों का शासन व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा, उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण का महत्वपूर्ण अभियान चलाया, पहले ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था जिससे उन्हें असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ता था, प्रारंभ में इस अभियान का विरोध और मजाक भी हुआ लेकिन आज यह योजना देश, दुनिया में सराहना का विषय बना तथा इससे स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों में सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक गरीब परिवार कच्चे मकानों, अस्थायी आश्रयों में रहने को मजबूर थे, आर्थिक कमजोरी के कारण वह पक्का घर बनाने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए और शेष पात्र परिवारों को भी चरणबद्ध तरीके से लाभ प्रदान किया जा रहा है, सरकार का लक्ष्य है कि देश का कोई भी गरीब परिवार बिना पक्की छत के न रहे। विधायक भोगांव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में माताएं, बहनें वर्षों तक लकड़ी और उपलों के चूल्हे पर भोजन बनाती थीं जिससे धुएं के कारण आंखों और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां होती थीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने का कार्य किया, इससे न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा हुई बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार आया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गंभीर बीमारी होने पर रू. 05 लाख तक के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गयी, पूर्व में बीमारी के कारण गरीब परिवार आर्थिक संकट में फंस जाते थे और इलाज के लिए कर्ज लेने तक की नौबत आ जाती थी, देश-प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा जिनके कार्ड अभी नहीं बने हैं, उनके लिए भी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है, बिना किसी भेद-भाव के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, तकनीक के उपयोग से शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनी तथा लाभार्थियों को सीधे सहायता प्राप्त हो रही है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि योजना में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर पर रू. 324 की सब्सिडी प्रदान की जा रही है लेकिन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों की महिलाओं को होली, दीपावली पर विशेष उपहार के अंतर्गत 02 निःशुल्क रिफिल किए हुए एल.पी.जी. सिलेंडर सरकार के खर्चे पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया, वर्ष में 02 बार होली-दीपावली पर प्रदेश सरकार की ओर से शेष धनराशि रू. 576 की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जा रही है, आज जनपद के 01 लाख 76 हजार 370 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में प्रदेश के मुखिया ने सब्सिडी की धनराशि उपलब्ध करायी है। उन्होने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर, स्वावलाम्बी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित है, जिनका लाभ पाकर आज प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन अपने परिवार के साथ समाज के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। विधायक भोगांव, जिलाधिकारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थी अनीता, निर्मला देवी, स्नेहा, रिंकी, लक्ष्मी देवी, राधा, कोमल, पूजा गुप्ता, उर्मिला देवी, नजमा बेगम, बेबी पचौरी, मोनिका कुमारी, सगरवती को प्रतीकात्मक रूप से सब्सिडी की धनराशि के चेक उपलब्ध कराये। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, गैस डीलर्स, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी, पूर्ति निरीक्षकों के अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24