पर्यटन मंत्री ने कहा कि अधिकारी जन-शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए संवेदनशील
Gargachary Times
28 February 2026, 18:57
55 views
Mainpuri
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख जब ग्राम नगला कूड़ पोस्ट सुगांव नि. कल्पना ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थिनी विधवा है, परिवार में आय का कोई साधन नहीं है, वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती है, अन्त्योदय राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन कार्ड नहीं बना, जिस पर उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल पात्रता की जांच कर पात्र होने की दशा में राशन कार्ड जारी कराने हेतु आदेशित करते हुये कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार की संचालित जन-कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, प्रत्येक पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड तत्काल बनाया जाये, राशन कार्ड धारकों को समय से खाद्यान्न पूरी मात्रा में उपलब्ध कराया जाये। उद्दैतपुर अभई नि. देवेन्द्र कुमार, दुर्गा देवी ने कहा कि प्रार्थी ने वृद्धावस्था पेंशन हेतु कई बार आवेदन किया लेकिन पेंशन स्वीकृत नहीं हुयी, जिस पर उन्होने जिला समाज कल्याण अधिकारी को शिकायती पत्र पृष्ठाकिंत करते हुए कहा कि पेंशन हेतु ऑनलाइन, ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों की तत्काल जॉच कराकर पात्र होने की दशा में पेंशन योजना में लाभान्वित किया जाये, जनपद का कोई भी पात्र वृद्ध, निराश्रित महिला, दिव्यांग व्यक्ति वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन से वंचित न रहे, पेंशन सहित अन्य संचालित जन-कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं के आवेदन पत्र किसी भी स्तर पर लंबित न रहें, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय अपने स्तर से प्राप्त आवेदनों को तत्काल अग्रसारित करें ताकि लाभार्थियों को प्राथमिकता पर योजनाओं में लाभान्वित कराया जा सके।
फरियादी को समस्या के निदान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करंें, सार्वजनिक भूमि पर कहीं भी अनाधिकृत कब्जें न रहें, सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। आज जन-सुनवाई के दौरान ग्राम रतनपुर बरा नि. रचना ने नौकरी लगवाने के नाम पर रू. 01 लाख 50 हजार की की ठगी होनेे, ग्राम भरापुर नि. साहब सिंह ने सुभाष, सहवाग, शेरसिंह द्वारा मारपीट किये जाने, ग्राम लहरा नि. पिंटू ने विद्युत के खंम्भों पर केबल के तार लगवाने, अम्बेडकर नगर नि. माया देवी ने गाटा संख्या 629 की पैमाइश कराये जाने, लालपुर नि. सुमन कुमारी ने ग्राम समाज की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम पंचायत रसूलपुर नि. लोकेश कुमार, आदेश कुमार, शिवमंगल सिंह, विजय पाल सिंह, हरिओम, लक्ष्मी देवी आदि ने भू-माफियाओं द्वारा किये गये अवैध कब्जे को खाली कराने, नगला अजीत नि. योगेन्द्र कुमार ने नया विद्युत कनेक्शन कराये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।
जन-सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, लालू जादौन के अलावा उदय चौहान, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।