Loading...

यातायात के कुशल नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए

Gargachary Times 28 February 2026, 19:23 123 views
Firozabad
यातायात के कुशल नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं एवं यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में यातायात पुलिस टीम फिरोजाबाद द्वारा आज दिनांक 28-02-2026 को यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 732 वाहनों का चालान किया गया व 02 वाहन सीज किये गये ।
Follow Samachar24