खेल कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित
Gargachary Times
11 August 2025, 16:17
1227 views
Mathura
युवा परिवर्तन टीम ने गाँव कुंजेरा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन कराया गया. जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान सोलह सौ मीटर दौड़ , लंबी कूद, व कबड्डी आदि प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान देवी सिंह पटेल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अतिथियों ने बच्चों की दो सौ मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ किया। जिसमें प्रथम सागर, तृतीय पवन, तृतीय मनीष ने स्थान प्राप्त किया सोलह सौ मीटर दौड़ में प्रथम राजवीर बघेल, द्वितीय गुड्डू सैनी, तृतीय पंकज सैनी रहा वहीं दूसरी सोलह सौ मीटर दौड़ में प्रथम चिंकू सैनी, द्वितीय नंदकिशोर, तृतीय योगेश ठाकुर ने बाजी मारी. वहीं लम्बी कूद में प्रथम गुड्डू सैनी, द्वितीय सोनपाल, तृतीय स्थान शिवम् ने प्राप्त किया और कबड्डी प्रतियोगिता में कप्तान नागेंद्र सिंह, भोला, करन, अनिल, प्रेम सिंह, चंद्रभान, नरेश की टीम ने जीत हांसिल की हैं. विजेताओं को ग्राम प्रधान देवी सिंह, कमेटी अध्यक्ष गोपाल सिंह, उपाध्यक्ष रामबाबू, मास्टर, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा आदि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजक गोपाल सिंह, रामबाबू मास्टर, मुकेश शर्मा ने बताया ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि युवाओं को खेलो के प्रति जागरूक करना और उनकी प्रतिभा को मंच देना है। और कहा की आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता को और बडे स्तर पर आयोजित करने की योजना हैं। इस अवसर पर मोहन नेता जी, नन्दो प्रधान, लक्ष्मण मुनीम,विक्रम एडवोकेट, संजीत बोहरे, गँजेन्द्र बोहरे, रामेश्वर मास्टर, बृजलाल मुनीम, काली चरण दूधिया, महावो भैया, पप्पा ठाकुर, राधे बखरिया, विहारी चरण सैनी, महेन्द्र नेता, ठाकुरलाल बघेल, हर प्रसाद फौजी, पीता ठाकुर, राजेंद्र मैथिल, आदि उपस्थित रहे