सांसद राजकुमार चाहर का कड़ा रुख, गंगाजल प्रोजेक्ट और मिड-डे मील की गुणवत्ता की होगी जांच
Gargachary Times
1 March 2026, 21:07
89 views
Agra
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष, सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर जी ने विगत बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के उपरांत सभी अधिकारियों को जिन प्रकरणों में जांच के लिए निर्देशित किया गया है, तत्काल कमेटी बनाकर उनमें जांच कर आख्या उपलब्ध करायें।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 28.02.2026 को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की सम्पन्न बैठक में गंगाजल प्रोजक्ट की योजना पर कंस्ट्रक्शन कम्पनी मेघा के द्वारा सम्पन्न कराये गये कार्यों की कमेटी बनाकर जांच कराये जाने के निर्देश दिए गये हैं तथा बीएसए को निर्देश दिए गये कि बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन योजना मिड-डे-मिल की गुणवत्ता की जांच करना सुनिश्चित करें। मा0 सांसद महोदय ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा मिलने वाले उपकरणों की सूची, बीमा का लाभ इत्यादि की जांच कर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की कमेटी बनाकर जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद महोदय ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जिन सीएचसी,पीएचसी में उपकरणों, एक्सरे मशीन, स्टॉफ की उपलब्धता इत्यादि की जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण कराकर आख्या उपलब्ध करायें।
.सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर जी ने जनपद के सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वृहद स्तर पर अभियान चलाकर अतिक्रमण की भूमि की जांच कराकर अपनी रिपोर्ट आख्या उपलब्ध करायें।