देशी व कम्पोजिट दुकानो का किया गया निरीक्षण
Gargachary Times
1 March 2026, 21:09
137 views
Firozabad
होली त्यौहार को दृष्टिगत आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा चलाई जा रही विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी महोदय जनपद फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय फिरोजाबाद के आदेशानुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार आगरा महोदय एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद महोदय कुशल निर्देशन में आज दिनांक 01-03-2026 को पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर फिरोजाबाद तथा आबकारी निरीक्षक फिरोजाबाद स्टाफ व कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ तहसील फिरोजाबाद अंतर्गत देसी, कंपोजिट दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया टीम के द्वारा दुकानों की चेकिंग करके लाइसेंस धारकों तथा विक्रेताओं को प्रभावी निर्देश दिए दुकानों में शराब के स्टॉक का निरीक्षण तथा गणना करके रजिस्टर तथा अभिलेखों से मिलान किया। इस दौरान बोतलों तथा टेट्रा पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर जांच की गई तथा सील की चैकिंग की गई जो सही पाई । निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम द्वारा दुकानों तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। लाइसेंस धारकों को हिदायत दी कि लाइसेंस की शर्तो तथा विभागीय नियमों के तहत शराब की बिक्री करें अभियान लगातार जारी रहेगा ।