एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त
Gargachary Times
1 March 2026, 21:10
194 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आज दिनांक 01-03-2026 को क्षेत्राधिकारी जसराना व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद द्वारा भारी पुलिस बल के साथ क्रमश: थाना जसराना व थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई । पैदल गश्त के दौरान तिराहों/चौराहों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की चैकिंग की गई तथा साथ ही आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया तथा लोगों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल बनाए रखने में पुलिस विभाग का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया ।