मुठभेड़ में 25 का इनामी गिरफ्तार, दोनों पैरों में गोली लगी
Gargachary Times
15 July 2025, 13:26
99 views
Firozabad
यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है! बीती रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने हत्या के आरोपी , 25000 रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है! आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है! गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध तमंचा , जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुआ है! घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है!
आपको बता दे कि 11 जुलाई को थाना टूंडला क्षेत्र की डाक घर वाली गली मे एक दुकान की छत पर किसी ने कूड़ा बीनने वाले युवक की फांसी लगाकर हत्या कर दी थी ! तभी से पुलिस की कई टीमें हत्यारोपी की तलाश में लगी हुई थी! तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक हत्या का आरोपी छितरई मोहम्मदाबाद रोड पर छिपे-छिप कर घूम रहा है । सूचना पर थाना टूण्डला पुलिस ओर एसओजी ने मोहम्मदाबाद छितरई रोड पर चैकिंग शुरू कर दी ! इसी दौरान सामने से एक आरोपी आता हुआ दिखाई दिया! जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो आरोपी व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी । जबावी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गयी । आरोपी के कब्जे से एक तमंचा , जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं । आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है!