Loading...

मंडी समति व्यापार सभा का होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

Gargachary Times 2 March 2026, 20:48 154 views
Mathura
मंडी समति व्यापार सभा का होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न
ब्रज जहाँ महीने भर पहले से होली की शुरुआत हो जाती है वहीं हुरंगा व होली मिलन समारोह के भव्य आयोजन गांव गांव शहर शहर देखने को मिलते रंगों का यह त्यौहार आपसी प्यार भाई चारे का त्यौहार है जिसमे आपसी गिले सिकवे दूर कर एक दूसरे से गले मिल ग़ुलाल लगाते हैँ जिससे आपसी भाई चारा बढ़ता है। गोवर्धन स्थित अनाज मंडी समति में व्यापारियों का होली मिलन सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमे समस्त व्यापारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाई व गले लगाकर होली के त्यौहार की बधाई दी। मंडी में मजदूरी करने वाली लेबर ने भी होलीमिलन समारोह में सिरकत की और एक दूसरे से जमकर रंग गुलाल से होली खेले। होली मिलन समारोह में मंडी समति कर्मचारी राजवीर सिँह यादव व्यापार सभा अध्यक्ष जमुना प्रसाद कटारा भूरा चौधरी राधे खंडेलवाल मोनू पांडेय नन्दो चौधरी पुष्पेंद्र चौधरी गज्जो चौधरी गौरी शंकर दसरथ शर्मा काका ठाकुर आदित्य पहलवान महेन्द्र जानू वंशी ठाकुर गिरधारी सिंघल हरीदास पंडित भुवनेश गोपाल अग्रवाल हरिचंद चौधरी अशोक अग्रवाल पिंटू आदि व्यापारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24