Loading...

डी जे संचालकों संग बैठक कर सी ओ ने दिए दिशा निर्देश

Gargachary Times 2 March 2026, 20:49 160 views
Jalaun
डी जे संचालकों संग बैठक कर सी ओ ने दिए दिशा निर्देश
कोंच(जालौन)डी जे संचालकों की बढ़ती मनमानी पर अंकुश लगाने के।लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने उनके संग बैठक करते हुए उन्हें स्पष्ट शब्दों में निर्देशित करते हुए कहा कि अगर मानक के विरुद्ध डी जे संचालित करोगे तो कार्यवाही के लिए तैयार रहना। दिन सोमवार को कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ डी जे संचालकों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी त्यौहारों व शादी समारोहों के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में उन्होंने स्पष्ट किया कि डी जे ध्वनि स्तर 50 से 60 डेसीवल के अंतर्गत सुवह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही संचालित किया जा सकता है जिसका सभी अनुपालन करना होगा वहीं बैठक में उपस्थित प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह ने डी जे संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रात्रि 10 बजे के बाद कहीं भी डी जे बजता हुआ मिला तो सम्बंधित डी जे को सीज करते हुए डी जे संचालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवही की जाएगी इस दौरान कोतवाल क्राइम लल्लू राम रावत बरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार डी जे संचालक वुद्धि अग्रवाल चंदू बैण्ड कृष्णा बैण्ड गब्बर विनय तिबारी महाराजा बैण्ड पप्पू एवन बैण्ड अफसर कुरैशी सहित तमाम डी जे संचालक मौजूद रहे।
Follow Samachar24