Loading...

दरिद्र नारायण सेवा समिति ने जरूरत मंदों को गुजिया पपड़ी का किया बितरण

Gargachary Times 2 March 2026, 20:57 105 views
Jalaun
दरिद्र नारायण सेवा समिति ने जरूरत मंदों को गुजिया पपड़ी का किया बितरण
कोंच(जालौन)बिगत वर्षों से लगातार जरूरत मंदों की सेवा कर रहा संस्थान दरिद्र नारायण सेवा समिति उनको प्रत्येक त्यौहार पर त्यौहार के अनुरूप सामग्री वितरित करता रहता है इसी कड़ीं में दिन सोमवार को दरिद्र नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में होली पर्व पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह व विशिष्ट अतिथि कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह की उपस्थिति में जरूरत मंदों को गुजिया और पपड़ी वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया इस दौरान मुख्य अतिथि ने बोलते हुए कहा कि यह रंगों का पर्व होली सभी को मिलजुलकर मनाना है और ऐसे में जरूरत मंदों को खुशियां बांटकर एक सुकून का एहसास हो रहा है क्योंकि जरूरत मंद भी त्यौहार पर गुजिया पपरियाँ का आनंद ले सकें हमें यह निश्चित करना होगा कि ऐसे कार्यों में सभी को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे जरूरत मंदों के बीच खुशियां बांटी जा सकें समिति द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय योग्य है और उनके इस पुनीत कार्य के लिए मैं उन्हें साधुवाद देती हूं इसी कड़ी में समिति के संचालक कढ़ोरे बाबूजी ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष होली पर किया जाता है और यह कार्य निरंतर आगे भी चलता रहेगा क्योंकि त्यौहारों की असली सार्थकता तभी है जब उसकी खुशियां सभी के साथ बांटी जाएं इस अवसर पर श्रीकांत गुप्ता प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह निरंजन हाजी मोहम्मद अहमद हाजी सेठ नासिर खान देवेंदर द्विवेदी केशव बघेली राजीव अग्रवाल गजराज सिंह सिंगर राघवेंद्र तिवारी सुनील कुमार सहित तमाम गण लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24