बृद्ध के प्लाट पर कब्जा करने पर पुलिस से की शिकायत
Gargachary Times
2 March 2026, 20:58
153 views
Jalaun
कोंच(जालौन) मोहल्ला नया पटेल नगर मलंग नल के पास निवासिनी रामकली पत्नी नाथूराम ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरा 30/36 का प्लाट मलंगा नाला के पास उरई रोड पर स्थित है जो मुझे ससुर गंगा प्रसाद मृतक से प्राप्त हुआ था और वहीं पास में नाती का भी मकान बना है घटना दिनांक 28 फरवरी 2026 की है जब नाती ने मुझे बताया कि उक्त प्लाट पर मुहल्ले के ही मान सिंह परिहार व प्रेम परिहार निवासीगण चमर्सेना हाल निवास नया पटेल नगर आदि ने उक्त प्लाट पर जबरन कब्जा कर प्लर बना रहे हैं जब मैने उक्त लोगों को मना किया तो उक्त लोग मानने को तैयार नहीं है रामकली ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।