थाना प्रभारियों द्वारा भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च
Gargachary Times
2 March 2026, 21:01
165 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों के मिश्रित / संवेदनशील स्थानों / भीड़भाड वाले स्थानों / कस्बों / बाजारों में पैदल मार्च किया जा रहा है । साथ ही तिराहों / चौराहों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की चैकिंग की जा रही है एवं आमजन से संवाद कर चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया जा रहा है ।
इसी क्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इन्स्टाग्राम, यू-ट्यूब आदि) पर भी सोशल मीडिया पुलिस टीम द्वारा 24*7 घंटे सतर्क निगरानी रखी जा रही है । किसी भी प्रकार की अफवाह / अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।