Loading...

महिला परिक्रमार्थियों पर जबरदस्ती रंग गुलाल डालने वाले एक दर्जन से अधिक हुडदंगियों शांति भंग करने के मामले में भेजा जेल

Gargachary Times 2 March 2026, 21:03 133 views
Mathura
महिला परिक्रमार्थियों पर जबरदस्ती रंग गुलाल डालने वाले एक दर्जन से अधिक हुडदंगियों शांति भंग करने के मामले में भेजा जेल
गोवर्धन - होली के पर्व को शांति पूर्वक मनाने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है वहीं हुडदँगीयों पर सख्ती से निपटने के आदेश दिये है जिसे लेकर गोवर्धन थाना प्रभारी भगवत सिँह गुर्जर ने गिर्राज परिक्रमा मार्ग में महिला श्रधांलुओं पर जबरदस्ती गुलाल डालने व हुड़दंग मचाने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा है पुलिस की इस कार्यवाही से शरारती तत्वों में भय का माहौल है वहीं आम लोग पुलिस द्वारा उठाये गये कड़े कदम से खुश हैँ। वहीं पुलिस ने शांति भंग के आरोप में ख़ुशीराम पुत्र बालो उम्र 32 वर्ष निवासी आन्योर गोवर्धन सुखबीर पुत्र बाबूलाल जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी नीमगांव प्रदीप पुत्र शेरसीँह जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी नीमगांव बेनामी पुत्र कल्लू उम्र 21वर्ष निवासी नीमगांव चेतन पुत्र वीरू उम्र 21वर्ष निवासी उद्धव कुंड गोवर्धन राजू पुत्र हरिओम उम्र 20 वर्ष निवासी राल मोहनसिंह पुत्र परुशराम उम्र 19 वर्ष निवासी राल विकाश पुत्र कैलाश निवासी राल नवीन पुत्र गंगाराम निवासी राल कान्हा सागर मनोज निवासी राल विष्णु बघेल राधाकुण्ड रोहन जुल्हेदी आसिफ आदिल अनिल मडोरा गोवर्धन को जेल भेजा है।
Follow Samachar24