Loading...

ग्राम सामी में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन

Gargachary Times 3 March 2026, 20:05 124 views
Jalaun
ग्राम सामी में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी में सोमवार देर रात होली पर्व के पावन अवसर पर होलिका दहन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। गांव के मुख्य स्थान पर ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार रोली, चंदन, अक्षत, गुलाल और नारियल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन से पूर्व ग्रामीणों ने परंपरा अनुसार होलिका की परिक्रमा की और परिवार की खुशहाली, रोग-दोषों से मुक्ति तथा गांव में शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। शुभ मुहूर्त में जैसे ही अग्नि प्रज्ज्वलित हुई, “होली है” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। ढोलक की थाप और लोकगीतों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों ने युवाओं को होली पर्व की पौराणिक कथा बताते हुए सत्य और भक्ति की जीत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और समाज में आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करता है। होलिका दहन के उपरांत ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में गांव के जिम्मेदार लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। ग्राम सामी में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ यह आयोजन आपसी एकता, सौहार्द और परंपराओं के संरक्षण का सुंदर उदाहरण बना वही जगनपुरा चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा हेड कांस्टेबल आशीष कुमार कांस्टेबल पंकज यादव समाज सेवी पिंटू सामी दीपू कौशिक दीपक पालीवाल जीतू सविता विकेश सोनी जेपी रामकुमार सविता संजय सोनी सतीश राय्कवार राजेश परिहार ग्रामीण मौजूद रहे
Follow Samachar24