अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद / ग्रामीण संग भारी पुलिस बल के साथ नगर एवं देहात क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च
Gargachary Times
3 March 2026, 20:10
65 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा नगर एवं देहात क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया है । गस्त के दौरान महोदय द्वारा आमजनों से वार्ता कर उनकी समस्या के बारे में जाना गया साथ ही त्यौहारों को सकुशल मनाने हेतु जागरुक किया गया एवं जनपदवासियों को पुलिस की चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में एहसास कराया गया ।
साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों के मिश्रित / संवेदनशील स्थानों / भीड़भाड वाले स्थानों / कस्बों / बाजारों में पैदल मार्च किया जा रहा है । साथ ही तिराहों / चौराहों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की चैकिंग की जा रही है एवं आमजन से संवाद कर चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया जा रहा है ।