Loading...

थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 3 March 2026, 20:10 150 views
Firozabad
थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 03.03.2026 को मोटरसाइकिल का लॉक तोडकर चोरी कर ले जाने वाले अभियुक्त पप्पू पुत्र गोपीचन्द्र निवासी ग्राम नगला बाले थाना अरांव जिला फिरोजाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 151/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24