शराब के नशे में था, गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई रेफर
Gargachary Times
4 March 2026, 21:09
73 views
Jalaun
मैनपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला रते में बीती देर रात एक युवक ने शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक अनूप कुमार शराब के नशे में अपने परिवार वालों से झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान उसने खुद को आग लगाने की धमकी दी और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
गंभीर रूप से घायल अनूप को तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए सैफई रेफर कर दिया।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली में जिला अस्पताल इमरजेंसी से घटना की प्राथमिक सूचना प्राप्त हुई थी, जिसे दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घायल के परिजनों को भी सूचित कर दिया है और उसे अच्छे उपचार के लिए सैफई भेजा गया है।