Loading...

ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत और दो घायल

Gargachary Times 4 March 2026, 21:12 67 views
Jalaun
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत और दो घायल
मैनपुरी: बेवर थाना क्षेत्र में मोटा रोड पर टिकुरी (Tukuri) गांव के पास बुधवार (4 मार्च 2026) को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अभिषेक (23) पुत्र प्रदीप, निवासी ग्राम सिलखंडा, थाना मेरापुर (फर्रुखाबाद) के रूप में हुई है। हादसे में अभिषेक का चचेरा भाई सचिन (19) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों युवक अपनी बुआ के घर होली खेलने जा रहे थे, तभी टिकुरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी
Follow Samachar24